663 अवैध वेंडरों के खिलाफ की कार्रवाई
आगरा, जून 17 -- आरपीएफ ने आगरा रेल मंडल में अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ ऑपरेशन दूसरा के तहत अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. राज मोहन के निर्देशन में चले अभियान में अप्रैल व मई माह में आगरा मंडल में 663 अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इस दौरान रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत Rs.1.68 लाख रुपये से अधिक जुर्माना भी वसूल किया गया। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने यात्रियों से अपील की है कि वह खाद्य सामग्री एवं अन्य वस्तुएं केवल अधिकृत वेंडरों से ही खरीदें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को दें। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन 'नन्हे फरिश्ते' के तहत 315 बच्चों को मिला सुरक्षित सहारा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.