रामपुर, मार्च 26 -- जिले में काफी समय से पोषण धनराशि का इंतजार कर रहे टीबी के रोगियों को बुधवार को खुशखबरी मिली। शासन स्तर से जिले में 660 टीबी मरीजों के खाते में कुल 19.80 लाख भेज दिए गए हैं। टीबी रोगियों को पोषण के लिए सरकार हर महीने उनके खाते में एक एक हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजती है। बीते करीब छह महीने से यह धनराशि टीबी के रोगियों को नहीं मिली थी। दिक्कत भुगतान प्रक्रिया में बदलाव की वजह से आ रही थी। एसएनए स्पर्श पोर्टल शुरू होने के बाद से शासन ने भुगतान प्रक्रिया में बदलाव किया है। इसी के तहत बुधवार को पोर्टल के माध्यम से जिले में 660 टीबी रोगियों को खाते में तीन-तीन हजार रुपये के रूप में यह धनराशि हस्तांतरित की गई है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि इस धनराशि से टीबी के रोगियों के सामने पोषण की कमी नहीं आएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.