बहराइच, फरवरी 14 -- बहराइच, संवाददाता। पयागपूर, संवाददाता। नगर पंचायत पयागपुर के मसूदपुर चौराहे से ब्लॉक मुख्यालय होती हुई स्टेशन मोड तक बनने वाली सीसी रोड का विधायक सुभाष त्रिपाठी ने शनिवार को विधिवत पूजन और शिलापट का अनावरण कर शिलान्यास किया। 800 मीटर लंबी सड़क 66.11 लाख रुपए की लागत से बनाई जाएगी। विधायक ने बताया कि मसूदपुर चौराहे से ब्लॉक मुख्यालय प्राइमरी स्कूल होते हुए स्टेशन मोड तक जाने वाली सड़क कई वर्षों से जर्जर स्थिति में है। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाता था, जिससे राहगीरों को काफी मुश्किले हो रही थीं। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होगा। उन्होंने नगर क्षेत्र में जलनिकासी के लिए धन की स्वीकृति और बारीपुरा मोड़ से पीपल चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन तक जाने वाले मार्ग के मरम्मत की भी घोषणा की। कार्यक्रम का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.