सहारनपुर, मार्च 9 -- चिलकाना। थाना चिलकाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 330 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 66 लाख रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान नल्हेड़ा रोड से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान मूसा पुत्र इरफान निवासी गांव दुमझेड़ा थाना चिलकाना के रूप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 330 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 66 लाख रुपये आंकी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...