मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर। अजय कुमार पांडेय परिवहन विभाग के अधिकारियों की शिथिलता से जिले में जुर्माना राशि की वसूली गति नहीं पकड़ पा रही है। दूसरी ओर, हाई स्पीड में वाहने चलाने वाले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले तीन साल में जितने लोगों का चालान कटा उनमें से महज 34 प्रतिशत वाहन मालिकों या चालकों ने ही जुर्माना भरा है। शेष 66 प्रतिशत बिना जुर्माना भरे अपने वाहन फर्राटे से दौड़ा रहे हैं। यही नहीं जुर्माना वसूली में भी साल दर साल कमी आती जा रही है। इस कारण सरकारी राजस्व का चूना लग रहा है। जुर्माना नहीं भरनेवालों में बिना हेलमेट वालों से लेकर बिना बीमा वाले और प्रदूषण मानकों का पालन नहीं करनेवाले तक शामिल हैं।जिला परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन साल में परिवहन नियमों के उल्लंघन में 19672 लोगों का चालान काटा गया, जिनमें से के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.