66 पीस अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार
आरा, मई 18 -- शाहपुर। बहोरनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राजपुर बांध पर से 66 पीस अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजपुर बांध पर शराब की खेप आने वाली है। बहोरनपुर पुलिस राजपुर गांव के पास बांध पर तैनात थी। एक बाइक पर दो शराब तस्कर बोरा में शराब लेकर पश्चिम की तरफ से आ रहे थे। पुलिस को देख धंधेबाजों ने शराब से भरी बोरी को फेंक दिया और बाइक लेकर फरार हो गये। बरामद शराब की कुल मात्रा 22.140 लीटर है। यह भी पढ़ें- 66 पीस अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार यह भी पढ़ें- गुरपा में 1298 लीटर देसी-विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.