गोपालगंज, मार्च 18 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। सुविधाजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले की सभी पंचायतों में मोक्षधाम के निर्माण की योजना पर काम चल रहा है। मोक्षधाम के लिए जमीन चिह्नित करने तथा अंचल पदाधिकारियों को जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिले में अब तक 66 पंचायतों में जगह चिह्नित कर मोक्षधाम का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। जबकि 58 पंचायतों में जमीन चिह्नित करने का कार्य प्रक्रियाधीन है। मुक्तिधाम निर्माण के लिए पंचायत स्तर पर जमीन के दस्तावेजीकरण के लिए संबंधित मुखिया से सहयोग मांगा गया है। अन्य पंचायतों में अगले चरण में निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सरकार ने वर्ष 2025 में शहरों और महत्वपूर्ण नदी घाटों के अलावा सभी 230 पंचायतों में मोक्षधाम निर्माण की स्वीकृति दी थी। इसके तहत शहर के चिरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.