बलरामपुर, फरवरी 17 -- बलरामपुर संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा आज से शुरू होगी। जिले के 66 केंद्रों पर दो पाली में परीक्षाएं आयोजित होंगी। परीक्षा पर निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसकी जिम्मेदारी दो प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकीय स्कूल को दिया गया है। इनके साथ 14 अन्य अन्य कंट्रोल रूम को सहयोगी बनाया गया है। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन सारी तैयारी पूरी कर चुका है। 66 केंद्रों पर 35606 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहले दिन हाई स्कूल में प्रथम पाली में हिंदी एवं द्वितीय पाली में सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा होगी। इंटरमीडिएट प्रथम पाली में सामान्य हिंदी द्वितीय पाली में हिंदी की परीक्षाएं होंगी। बोर्ड परीक्षा में इस...