नई दिल्ली, मार्च 13 -- नीना गुप्ता हाल ही में कुछ ऐसी वजह से चर्चा में आईं जिसे सुनकर एक बार को फैंस भी हैरान हो गए। दरअसल, हाल ही में नीना को एक इवेंट में स्पॉट किया गया और इसके बाद लोग अनुमान लगाने लगे कि नीना प्रेग्नेंट हैं। बस इसके बाद ये अफवाह तेजी से फैसने लगी। अब नीना का इस पर रिएक्शन आया है और उन्होंने सच बता दिया है।नीना ने क्या कहा नीना ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा, 'कोई बधाई हो नहीं है। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। सच यह है कि मेरी साड़ी का मटेरियल थोड़ा मोटा था जिससे मैं इवेंट में थोड़ी मोटी लग रही थी। लेकिन मुझे बड़ा पसंद आया कि मेरी उम्र पर भी लोग मेरी प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ा रहे हैं। यह दर्शाता है कि हम एक राष्ट्र के रूप में विकसित हो रहे हैं।' यह भी पढ़ें- नीना गुप्ता को इसलिए पहनाई गई थी पैडेड ब्रा! एक्ट्रेस ने सुन...