66 किलो भार वर्ग में प्रणय कुमार ने मारी बाजी, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित
बरेली, अगस्त 26 -- अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के राज्य स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन 24 से 25 अगस्त तक महामाया स्टेडियम, गाजियाबाद में हुआ। इसमें पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के अध्यापक प्रणय कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना चयन पक्का कर लिया। प्रणय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच राजेन्द्र कुमार को दिया। इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार, डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार, प्रधानाचार्य ओपी राय, उप प्रधानाचार्य डॉ. गजराज सिंह, नईम अहमद, डॉ. आर्येन्द्र गंगवार ने शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.