रुद्रपुर, जनवरी 28 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में शोध निदेशालय द्वारा 66वीं शोध सलाहकार समिति की दो-दिवसीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने की। बैठक में 9 सत्रों के दौरान 59 शोध परियोजनाओं की समीक्षा की गई और भविष्य की शोध दिशा पर चर्चा हुई। कुलपति ने वैज्ञानिकों से गुणवत्तायुक्त, व्यावहारिक और किसानों की वास्तविक समस्याओं से जुड़े शोध कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने शोध निष्कर्षों को प्रसार केंद्रों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने तथा पर्वतीय कृषि की चुनौतियों के समाधान के लिए अनुसंधान को प्राथमिकता देने को कहा। बैठक में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने भी शोध गुणवत्ता, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बाजार-उन्मुख अनुसंधान और दीर्घकालिक योजना पर उपयोगी सुझाव दिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.