नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी सीमेंस एनर्जी इंडिया के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी आई है। सीमेंस एनर्जी इंडिया के शेयर गुरुवार को BSE में 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 3231.60 रुपये पर पहुंच गए हैं। जोरदार मुनाफे के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेजी देखने को मिली है। सितंबर 2026 तिमाही में सीमेंस एनर्जी इंडिया का स्टैंडअलोन मुनाफा 82 पर्सेंट बढ़ा है। सीमेंस एनर्जी इंडिया ने हर शेयर पर 600 पर्सेंट का फाइनल डिविडेंड भी रिकमंड किया है। सीमेंस एनर्जी को 653 करोड़ रुपये का हुआ है मुनाफासीमेंस एनर्जी इंडिया (Siemens Energy India) का स्टैंडअलोन मुनाफा सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर 82 पर्सेंट बढ़कर 653 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में इस दिग्गज कंपनी का मुनाफा 360 करोड़ ...