प्रयागराज, अप्रैल 3 -- यूपी बोर्ड से जुड़े 652 स्कूलों ने इंटरमीडिएट के 34,637 परीक्षार्थियों के प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अपलोड नहीं किए। इससे इन परीक्षार्थियों के परिणाम बनाने में अड़चन आ गई है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने संबंधित स्कूलों को परीक्षार्थियों की अनुक्रमांकवार सूची भेजते हुए छह और सात अप्रैल को अंक अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा-2026 दो चरणों में 24 जनवरी से एक फरवरी तक तथा दो से नौ फरवरी तक आयोजित की गई। इस दौरान कुछ विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं अवशेष रहने तथा ऑनलाइन अंक अपलोड न होने के कारण प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ाई गई थी। ऑनलाइन डेटा के परीक्षण से यह पता चला है कि बाह्य परीक्षकों के स्तर से परीक्षार्थियों के प्राप्तांक अपलोड किए जाने के बाद भी 652 प्रयोगात्मक परी...