नई दिल्ली, मार्च 25 -- अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो सिर्फ दिखने में ही नहीं बल्कि मजबूती और बैटरी में भी दमदार हो, तो Vivo ने आपके लिए नई Y सीरीज पेश कर दी है। कंपनी ने Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G को लॉन्च किया है। आजकल फोन का गिरना, पानी के छींटे लगना या धूल से खराब होना आम बात हो गई है। ऐसे में Vivo ने इन दोनों स्मार्टफोन्स को IP65 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ पेश किया है, जिससे ये फोन ज्यादा सुरक्षित और मजबूत बनते हैं। सिर्फ मजबूती ही नहीं, इन फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz का स्मूद डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Vivo Y21 5G की कीमत Vivo Y21 5G को तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत इस तरह है: - 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये - 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये -...