उरई, मार्च 11 -- उरई। गैस की किल्लत के बाद शहर में ठंडा पड़ा लकड़ी का कारोबार में रफ्तार आई है। राठ रोड पर लकड़ी टाला किए व्यापारी सलिल राठौर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लकड़ी की बिक्री बढ़ी है।इस समय 650रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से लकड़ी की बिक्री हो रही है। जिस तरह से मांग बढ़ी है, उससे माना जा रहा है कि दो चार दिनों में रेट बढेंगे। पिछले दो तीन दिनों से स्थिति यह है कि सबसे ज्यादा भट्टी जलाने वाले लोग लकड़ी लेने के लिए आ रहे हैं। शादी विवाह वाले भी कामर्शियल सिलेंडर की कमी की वजह से लकड़ी से ही काम चला रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...