गुरुग्राम, जुलाई 4 -- हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने आईएमटी मानेसर एक्सटेंशन को 650 एकड़ में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए नाहरपुर कासन और नखड़ौला गांव की जमीन को विकसित किया जाएगा। यहां पर बिजली, पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट, नाला, सीवर ट्रीटमेंट समेत अन्य कार्य करवाए जाएंगे। इसके बाद भूखंड काटे जाएंगे। लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक हब होने के साथ यह क्षेत्र तेजी से एक रिहायशी क्षेत्र के रूप में भी उभरेगा। यह भी पढ़ें- नमो भारत के गुरुग्राम-बहरोड़ रूट में आई गैस वाली अड़चन, कहां-कहां लगा अड़ंगाआवसीय भूखंड मिलेंगे एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने कहा कि आईएमटी मानेसर एक्सटेंशन विकसित होने के बाद दोनों गांवों के जमीन मालिकों को आवसीय भूखंड आवंटित किए जाएंगे। जमीन अधिग्रहण के दौरान सरकार की ओर से वादा किया ग...