भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। / गौतम वेदपाणि जिले के सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में मार्च में आयोजित वार्षिक परीक्षा के रिजल्ट विद्यालयवार जारी कर दिए गए हैं। जिला शिक्षा कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षा में 412675 में से 391712 छात्रों ने भागीदारी की। परीक्षा में छात्रों की कुल उपस्थिति करीब 94.92 प्रतिशत रही। बीते 30 मार्च को जिले के सभी विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन कर रिजल्ट जारी कर अभिभावकों को प्रगति रिपोर्ट सौंपी गई।सभी 1756 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के रिजल्ट की बात करें तो परीक्षा में शामिल 16.81 प्रतिशत छात्रों को ए ग्रेड, 54.56 प्रतिशत छात्रों को बी ग्रेड, 25.94 प्रतिशत छात्रों को सी ग्रेड, 2.47 प्रतिशत छात्रों को डी ग्रेड और 0.22 प्रतिशत छात्रों को ई...