हल्द्वानी, फरवरी 27 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। जिला नैनीताल बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से हल्द्वानी स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में 24वीं राज्य स्तरीय सीनियर मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। यह प्रतियोगिता 1 मार्च तक चलेगी। प्रतियोगिता में राज्य भर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन मुख्य अतिथि हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट ने किया। इस दौरान हुए मुकाबलों में 35 से अधिक आयु वर्ग में लोकेश सिंह राठौर ने पहली जीत दर्ज की। 40 से अधिक आयु वर्ग में हीरा सिंह, 45 में दीपेश रावत, 50 में एस नेगी, 55 में दीपक जोशी, 60 में बी जोशी एवं 65 से अधिक आयु वर्ग में अश्वनी कुमार ने पहली जीत हासिल की। आयोजक सचिव नरेंद्र भुटियानी ने बताया कि शुक्रवार को 70 और 75 आयु वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। बैडमिंटन संगठन के अध्यक्ष रितेश बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिक...