चक्रधरपुर, फरवरी 26 -- चक्रधरपुर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रेलवे क्षेत्र के गार्ड बारीक में 65 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना बुधवार की देर रात्रि की है। गुरुवार के सुबह जब लोगों ने देखा तो 65 वर्षीय लक्ष्मण रेड्डी फांसी के फंदे पर झूलते पाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी चक्रधरपुर पुलिस को दिया। इसके बाद चक्रधरपुर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा। बताया जा रहा की लक्ष्मण रेड्डी रेलवे अस्पताल के बगल में स्थित गार्ड बारीक़ में अकेले रहता था। हालांकि आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...