65 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
जौनपुर, अगस्त 14 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दौड़ी गांव में शुक्रवार सुबह 66 वर्षीय प्रमोद कुमार सिंह की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उनका शव कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची 112 पीआरवी और नेवढ़िया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे रितेश सिंह ने थाने में तहरीर देकर चाचा विनोद कुमार सिंह, चाची आशा सिंह, उनकी बेटी देविका सिंह, चाचा के साले सुनील सिंह और दामाद बबलू सिंह पर पिता की हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। रितेश के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों से पिता के कमरे में अचेत पड़े होने की सूचना मिली। परिजन और पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप लगाया कि वर्षों से चले आ रहे पारिवारिक विवाद के चलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.