दरभंगा, फरवरी 6 -- कमतौल/सिंहवाड़ा, हिटी। सिमरी थाने की पुलिस ने शराब छुपाकर रखे जाने की गुप्त सूचना पर माधोपुर निवासी गौतम मिश्रा के घर के सामने स्थित गोशाला में छापेमारी की। वहां खाद के बोरे व एक प्लास्टिक के झोले से 27 लीटर विदेशी शराब जब्त की। मौके से भाग रहे धंधेबाज खदेड़कर पकड़ा गया। उसकी पहचान गौतम मिश्रा के रूप में हुई। उसी की निशानदेही पर इसी गांव के गौरव यादव के खेत से 38.7 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। मौके से पुलिस ने गौरव यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों तस्करों को कोर्ट में प्रस्तुत करने भेज दिया गया है। नशे में गाली-गलौज कर रहे दो युवक धराए कमतौल/सिंहवाड़ा, हिटी। पैगंबरपुर में खेत में पानी की पाइप समेट रहे पति-पत्नी के साथ नशे की हालत मे गाली-गलौज कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.