सहरसा, जनवरी 8 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। एसपी हिमांशु के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने शराब तस्करी के दो मामलों का खुलासा करते हुए कुल 65 लीटर देसी शराब जब्त की है। इस दौरान दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर गांव में तालाब किनारे छापेमारी की गई, जहां से मोहनपुर निवासी सुमन सिंह को 45 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एसआई रोशन कुमार के नेतृत्व में की गई। आरोपी शराब की तस्करी की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। वहीं दूसरी कार्रवाई में सुपौल जिले के निवासी रमण कुमार को मोटरसाइकिल पर देसी शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल से 20 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से मोटर साइकिल को भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.