65 लाख से सुधरेगी धौलाखेड़ा की बिजली सप्लाई
हल्द्वानी, फरवरी 21 -- हल्द्वानी। धौलाखेड़ा बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों को अब जल्द ही समाधान मिलने की उम्मीद है। ऊर्जा निगम को 65.75 लाख रुपये की लागत से 11 नए ट्रांसफार्मर लगाने की मंजूरी मिल गई है। विभाग ने इन्हें चिह्नित स्थानों पर स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। धौलाखेड़ा बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में लगातार बढ़ती आबादी और नए बिजली कनेक्शनों के कारण मौजूदा ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। क्षमता के अनुरूप ट्रांसफार्मर नहीं होने से लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गर्मियों के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने पर स्थिति और अधिक गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.