65 लाख रुपये से बनेगी नगला स्वामी की सड़क
मैनपुरी, जून 14 -- मैनपुरी, करहल क्षेत्र के नगला स्वामी के लोगों की लंबे समय से चली आ रही सड़क की मांग अब पूरी होने जा रही है। करहल विधायक तेजप्रताप यादव ने टिंडौली से नगला सकरी होते हुए नगला बहादुर तक पक्की सड़क के निर्माण के लिए 65 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। सड़क का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। क्षेत्र के ग्राम नगला स्वामी के ग्रामीण आजादी के बाद से ही सड़क की समस्या से जूझ रहे थे। ग्रामीणों ने पक्की सड़क की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन किए। वहीं लोकसभा व विधानसभा चुनाव से पूर्व भी ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई थी। यह भी पढ़ें- फतेहपुर नगर पंचायत : दस माह से फाइलों में कैद है सड़क-नाला निर्माण योजना करहल उपचुनाव के दौरान भी सड़क बनवाने मांग की थी। सांसद डिंपल यादव व विधायक तेजप्रताप यादव ने ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.