65 लाख के आभूषण चोरी मामले में चार संदिग्ध हिरासत में
समस्तीपुर, मई 27 -- समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित अधिवक्ता अजय कुमार झा के घर से सोमवार की देर रात हुए 65 लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण व 55 हजार रुपये नगद चोरी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
जांच में तेजी मामले में मंगलवार की देर रात डीआईयू और नगर थाने की संयुक्त टीम ने गुदरी बाजार के एक घर से चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। चारों से गहन पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस फिलहाल इस संबंध में कुछ भी आधिकारिक तौर पर बताने से परहेज कर रही है।
संदिग्ध युवकों की पहचान सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए चार युवकों में एक स्थानीय जबकि तीन बाहरी बताए जा रहे हैं। पुलिस को शक है कि चोरी की घटना में इनकी संलिप्तता हो सकती है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया स्थानीय युवक पिछले वर्ष नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.