फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 27 -- फर्रुखाबाद। साइबर पुलिस टीम ने देश भर में 100 से अधिक साइबर शिकायतों में संलिप्त और करीब 65 लाख की ठगी करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। साइबर थाने के निरीक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि शातिर जागेश्वर अमृतपुर थाने के गुड़ेरा गांव का है। उन्होंने बताया कि जागेश्वर अपने मोबाइल से जस्ट डायल एप पर फर्जी आईडी बनाकर उस पर प्राप्त होने वाली इनक्वारी पर व्हाट्सएप और फोन काल के मध्यम से लोगों को ट्रांसपोर्ट मुहैया कराने के नाम पर बुकिंग का एडवांस देने को धोखाधड़ी करने का काम करता है। लोगों को विश्वास में लेने के लिए अन्य कंपनी तिरुपति लाजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बने जीएसटी, आरसी आनलाइन फर्जी बैंक ट्रांजेक्शन रसीद बनाकर लोगों को भेजकर उनके साथ साइबर ठगी करता है। उसके खिलाफ देश के अलग अलग राज्यों के...