छपरा, अप्रैल 12 -- छपरा, एक संवाददाता। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मगाईडीह करिंगा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र कुमार सिंह, सचिव रमेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक किरण कुमारी सिंह व डॉ. ए.के. सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। अखिल भारतीय सर्वांगीण विकास संस्था सारण व पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के सहयोग से क्लीन, ग्रीन व हेल्दी सारण सिटी टू परियोजना के तहत शिविर में 65 रोगियों का जांच कर मुफ्त दवा दी गई। बीपी, शुगर, जोड़ों का दर्द, खांसी, चर्म रोग आदि का उपचार किया गया। आयोजन में मनीष, रितेश, कृति व विजय का सराहनीय योगदान रहा। छपरा से उमेश शर्मा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...