लखनऊ, मार्च 7 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता इदारा ए शर‌इया, दारुल इफ्ता वल कजा फरंगी महल के अध्यक्ष मुफ्ती अबुल इरफान मियां फरंगती महली ने बताया इस वर्ष Rs.65 प्रति व्यक्ति के हिसाब से सदका ए फितर अदा करना होगा। उन्होंने बताया की फितरा रमजान के रोजे की कमी को पूरा करने के लिए या जान के सदके के तौर पर ईद उल फितर के दिन या पहले या बाद में दिया जा सकता है। सदका ईद उल फितर की अदायगी ईद की नमाज से पहले अदा करना बेहतर है । मुफ्ती इरफान मियां ने कहा सदका ईद उल फितर इस्लाम के इतिहास में जकात से पहले वाजिब हुआ। सदका ईद उल फितर गरीबों, मोहताजों या मदारिस के गरीब बच्चों या अपने गरीब रिश्तेदारों को देना ज्यादा बेहतर है। एक आदमी की तरफ से फितरा एक जरूरतमंद को भी या कई जरूरतमंद को दिया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...