65 बोतल नेपाली शराब संग दो गिरफ्तार
सीतामढ़ी, सितम्बर 11 -- सुप्पी। थाना के सअनि विकास कुमार ने पुलिस जवानों के गश्ति के दौरान थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव के कचरा भवन के समीप बाइक पर बैग में रखकर ले जा रहे 65 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। जिसमें से एक शराब धंधेबाज की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के कुशमारी गांव निवासी चन्दन कुमार एवं दूसरों की पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी राम कुमार मिश्र के रूप में की गयी है। अपर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत सुप्पी थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें गिरफ्तार दोनों शराब धंधेबाजों को आरोपित करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में सीतामढ़ी भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.