धनबाद, जनवरी 28 -- धनबाद/प्रमुख संवाददाता बैंकमोड़ चैंबर कार्यालय में मंगलवार को बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बिजली बिल, स्मार्ट मीटर एवं अन्य तकनीकी समस्याओं का त्वरित निपटारा करना था। इसमें 65 उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं का समाधान करवाया। जिनमें अधिकांश मामले स्मार्ट मीटर और बिजली बिल से जुड़े हुए थे। शिविर में स्मार्ट मीटर से संबंधित मामले, बिल की गड़बड़ियों की जांच, सुधार एवं जानकारी दी गई। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट किए गए, ताकि भविष्य में उन्हें समय पर बिजली बिल एवं अन्य सूचनाएं प्राप्त हो सकें। शिविर के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, स्मार्ट मीटर के लाभ तथा ऊर्जा संरक्षण के विषय में जागरूक किया गया। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.