65 पंचायतों को वितरित किए गए पौधे
जौनपुर, जुलाई 10 -- महराजगंज। वृहद पौधरोपण अभियान-2026 के तहत गुरुवार को विकास खंड की 65 ग्राम पंचायतों को रोपण के लिए 78 हजार पौधे वितरित किए गए। अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों से पौधों के रोपण के साथ उनकी सुरक्षा और देखभाल करने की अपील की। खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि विकास खंड की ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से पौधों का वितरण किया जा रहा है। कहा कि पौधरोपण तभी सफल माना जाएगा, जब लगाए गए पौधे जीवित रहें। इसके लिए जनसहभागिता आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित पर्यावरण मिल सके। इस दौरान बीडीओ ने नर्सरी में रखे पौधों का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता और उपलब्धता का भी जायजा लिया। मौके पर अवर अभियंता निखिलेश यादव, एपीओ अंकित सिंह, प्रधान रामसेवक यादव, अम्बरीश कुमार सहित कई ग्राम प्रधान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.