नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- सितंबर की शुरुआत में शुक्र का राशि परिवर्तन हो गया है। शुक्र 2 सितंबर 2026 को तुला राशि में प्रवेश कर गए हैं और 6 नवंबर 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। यानी करीब 65 दिनों तक शुक्र तुला राशि में रहेंगे। तुला शुक्र की अपनी राशि है, इसलिए इस गोचर को ज्योतिष में खास माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शुक्र का यह बदलाव कई राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। शुक्र को धन, सुख-सुविधा, प्रेम, कला और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की मजबूत स्थिति का असर नौकरी, कारोबार, पैसा और रिश्तों से जुड़े मामलों पर देखने को मिल सकता है।मेष राशि मेष राशि वालों के लिए शुक्र का तुला में गोचर अच्छा रह सकता है। नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं। कारोबार करने वालों को साझेदारी या नए संपर्कों से फायदा मिलने ...