हरदोई, मार्च 17 -- हरदोई, संवाददाता। पीएम किसान से मिलने वाली रकम की समस्या हो या कृषि के बीज और कीटनाशक दवाई की समस्या को लेकर ब्लॉक के कृषि कार्यालय पर नौ कर्मचारी अंधेरे मे ही बैठकर वर्षों से काम कर रहे है। इसमे कंप्युटर ऑपरेटर भी मोबाईल से ही काम चलाता है। बिजली विभाग के जे ई ने सोमवार को इकाई प्रभारी को यह कहकर वापस कर दिया कि विभागीय लिखापढ़ी पूरी नहीं हो सकी है।ब्लॉक भरावन की कृषि रक्षा इकाई का कार्यालय ब्लॉक परिसर के ठीक सामने बना है। इसमे प्रभारी प्रमोद कुमार के अनुसार 9 कर्मचारी कार्यरत है। क्षेत्र की 65 ग्राम पंचायतों के किसानों की मदद करने की जिम्मेदारी इसी इकाई पर निर्भर है। इकाई के लिये लाखों का वेतन खर्च करके सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुना कराने का सपना साकार कराने मे अहम भूमिका देने वाला यह कार्यालय स्वयं अंधेरे मे काम क...