नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- Airtel hits 65 crore customer milestone: भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, Bharti Airtel ने अब वैश्विक स्तर पर झंडे गाड़ दिए हैं। दरअसल, भारती एयरटेल ने अपने ग्लोबल बाजारों में 650 मिलियन (65 करोड़) से ज्यादा ग्राहक बना लिए हैं, जिससे दुनियाभर में ग्राहकों के मामले में उसकी दूसरी पोजिशन और मजबूत हो गई है। सुनील मित्तल की इस कंपनी ने गुरुवार को बताया कि GSMA इंटेलिजेंस के मुताबिक, मोबाइल ग्राहकों की संख्या के मामले में भारती एयरटेल दुनियाभर में दूसरे नंबर पर है; इसके ऑपरेशन भारत और अफ्रीका में फैले हुए हैं। इस उपलब्धि पर बात करते हुए, भारती एयरटेल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा: "650 मिलियन (65 करोड़) ग्राहकों का आंकड़ा छूकर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बनना, हमारे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है कि ह...