नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- कावासाकी (Kawasaki) अपनी नई एडवेंचर बाइक्स KLE650 ABS और KLE650 SE ABS लेकर हाजिर है। इस मिडिलवेट एडवेंचर बाइक को खास तौर पर उन राइडर्स के लिए तैयार किया गया है, जो हाईवे पर लंबा सफर तय करने के साथ हल्की ऑफ-रोडिंग पसंद करते हैं। बाइक में रैली-स्टाइल डिजाइन, 21-इंच का फ्रंट व्हील और लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन दिया गया है। यह बाइक कावासाकी Versys 650 के मुकाबले ज्यादा ऑफ-रोड कैपेबिलिटी के साथ आती है।649cc का पैरेलल-ट्विन इंजन कावासाकी KLE650 में 649cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। इसमें DOHC और 8 वॉल्व मिलते हैं। कंपनी ने इंजन के इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल वॉल्व, इनटेक और एग्जॉस्ट सिस्टम में बदलाव किए हैं, ताकि 4000 rpm से कम पर बेहतर टॉर्क मिल सके। इससे खराब रास्तों और कम स्पीड पर बाइक चलाना आसान हो सकता है।...