देहरादून, फरवरी 2 -- रुड़की। परम संत गुरु रविदास मंदिर सेवा समिति सुनहरा की ओर से 649वीं संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जयंती के उपलक्ष्य में जागरण किया गया। जागरण में संत रविदास महाराज के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। सुनहरा स्थित रविदास मंदिर में जागरण कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के माध्यम से संत गुरु रविदास महाराज के समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को श्रद्धालुओं तक पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.