नई दिल्ली, जून 24 -- स्कोडा भारत और ग्लोबल मार्केट में अलग-अलग स्ट्रैटजी के साथ आगे बढ़ रही है। कंपनी भारतीय बाजार में जहां अभी ICE व्हीकल पर फोकस कर ही है। तो देश के बाहर वो इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में भी कमाल दिखा रही है। दरअसल, कंपनी ने अपनी ग्लोबल लाइनअप में पीक (Peaq) को अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश किया है। यह चेक कंपनी के पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में सबसे ऊपर है, जिसमें एपिक (Epiq), एलरोक (Elroq) और एन्याक (Enyaq) जैसे मॉडल शामिल हैं। इसे किआ EV9, हुंडई आयोनिक 9 और वोल्वो EX90 जैसी फुल-साइज eSUV को टक्कर देने के लिए बनाया गया है। 60, 90 और 90x वैरिएंट में मिलेगीस्कोडा पीक EV तीन वैरिएंट में उपलब्ध होगी, जिसमें 60, 90 और 90x शामिल हैं। 60 वैरिएंट में 63kWh की बैटरी है, जिसकी रेंज 459km तक बताई गई है। इस...