समस्तीपुर, मार्च 18 -- बिथान। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिथान थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिट्टी लदे एक 10 चक्का ट्रक से 540 लीटर व धंधेबाज के यहां से 106 लीटर शराब बरामद की गई। इस दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। बिथान थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गिट्टी के बीच छिपाकर अंग्रेजी शराब रखी गई है। सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ट्रक को पकड़कर जांच की। जांच के दौरान गिट्टी के बीच छिपाकर रखी गई 540 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने मौके से सिरसिया गांव के अजय कुमार, पूसहो के राजा कुमार उर्फ विकास व इसी गांव के रणविजय कुमा...