646 बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
लखनऊ, अगस्त 14 -- 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान के तहत शुक्रवार को ब्रह्माकुमारीज जानकीपुरम सेवा केंद्र की ओर से विभिन्न स्कूलों के 646 छात्र-छात्राओं को नशा न करने का संकल्प दिलाया गया। इसके साथ ही ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने बच्चों को नशा से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया। इस दौरान एसपीजी अकैडमी में (200), प्राथमिक विद्यालय छठा मील(106), बेसिक विद्यालय भिटौली(200), किडजी छटा मील में (40) व स्ट्रीट्स में करीब 100 यानी करीब 646 शपथ बच्चों को शपथ दिलायी। इसके साथ ही संस्थाओं को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी साधना, शांति, श्वेता, नीतू, उमा सिंह, अभिनव समेत अन्य लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.