6452 बच्चों को बीमारियों से बचाव का टीका लगा
गाज़ियाबाद, अगस्त 18 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिले में टीकाकरण अभियान का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन 4,506 बच्चों को डिप्थीरिया और 1,946 बच्चों को खसरा का टीका लगाया गया। टीकाकरण सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 28 अगस्त तक चलेगा। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र वैश्य ने राजनगर स्थित इंसाफ स्कूल में किया। इसमें पांच, 10 और 16 वर्ष की आयु के लक्षित छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के जरिए बच्चों को खसरा-रूबेला, डिप्थीरिया, काली खांसी और टिटनेस जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने का लक्ष्य है। सीएमओ ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने कहा कि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे, यह विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.