6434 रैंक हासिल करने वाले शिवांस का हुआ सम्मान
अंबेडकर नगर, जून 8 -- अम्बेडकरनगर। जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के रुकमंगदपुर गांव निवासी सुशील सिंह के पुत्र शिवांस सिंह ने जेईई एडवांस में 6434 रैंक हासिल कर परचम लहराया। उनकी सफलता पर लोगों ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिवांस के बाबा पूर्व शिक्षाविद व ज्योतिषाचार्य ध्रुवराज सिंह ने बताया कि शिवांस ने मेंस में 99.75 पर्सेंटाइल प्राप्त किया था। आल इंडिया रैंकिग में 6434वीं रैंक हासिल कर आईआईटी संस्थानों के लिए स्थान बनाया है। काउंसलिंग का इंतजार किया जा रहा है। शिवांस का अखंड प्रताप सिंह, अशोक सिंह, राजपाल सिंह, राजेश सिंह, नीरज पाण्डेय, ओंकार नाथ पाण्डेय व अन्य ने सम्मान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.