संतकबीरनगर, अप्रैल 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गांववार विशेष कैंप आयोजित कर छूटे हुए किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है। अब तक 1 लाख 78 हजार 197 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। 64 हजार 809 किसानों की रजिस्ट्री अवशेष है। डीएम ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा कर बची किसानों की रजिस्ट्री पूरी करने के निर्देश दिए हैं।प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना अनिवार्य किया जा रहा है जिसमें आगे जमीन से संबंधित अभिलेख की आवश्यकता वाले सभी सरकारी योजनाएं जैसे उर्वरक वितरण, बीज वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, धान गेहूं की बिक्री, कृषक दुर्घटना योजनाओं में फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में...