बोकारो, मई 25 -- बोकारो। सिटी पुलिस ने रविवार को कैंप दो निवासी नूतन कुमारी की लिखित शिकायत पर साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज की है। सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने बताया कि पीड़िता का यूपीआई के जरिए 64 हजार की साइबर ठगी हुई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले में जांच पड़ताल कर रही है। यह भी पढ़ें- फर्जी ट्रैफिक नोटिस चालान लिंक पर क्लिक करते ही खाते से लाखों की साइबर ठगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...