नई दिल्ली, अगस्त 21 -- कई लोग उम्र बढ़ने के साथ कई चीजें छोड़ना भी तय कर लेते हैं, जैसे- पढ़ाई या लक्ष्य। लेकिन 64 साल के एक व्यक्ति की कहानी अलग है। उन्होंने इस उम्र में आकर यह साबित कर दिया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। कई चुनौतियों के बीच उन्होंने ना सिर्फ इस उम्र में एमटेक की पढ़ाई पूरी की है, बल्कि अपनी क्लास के टॉप 10 छात्रों में भी जगह बनाई है। दिलचस्प बात यह है कि उनके ज्यादातर सहपाठी उनसे करीब आधी उम्र के थे। अब MTech के बाद भी उनका पढ़ाई का सफर रुकने वाला नहीं है। सोशल मीडिया पर इन दिनों उनकी सक्सेस स्टोरी खूब वायरल हो रही है।64 की उम्र में एमटेक, क्लास में टॉप 10 बता दें कि उनकी यह कहानी उनके बेटे शशांक श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। उन्होंने अपनी बताया कि उनके 64 वर्षीय पिता ने हाल ही में MTech की...