कौशाम्बी, जनवरी 1 -- मंझनपुर, संवादाता। एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर नए साल पर पुलिस को निर्देश दिया गया था कि कच्ची शराब बनाने वालों पर नजर रखें। अवैध शराब किसी भी कीमत पर नहीं बिकनी चाहिए। एसपी के निर्देश पर पुलिस चौकन्ना रही। कौशाम्बी थाना पुलिस ने रामलाल पुत्र रामबली निवासी बेरौंचा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर शराब बरामद की। सरायअकिल पुलिस ने रमेश पुत्र हजारीलाल निवासी मल्हीपुर, कोखराज को गिरफ्तारी करे 20 लीटर शराब बरामद किया। कड़ा धाम पुलिस ने शीतल उर्फ कल्लू पुत्र विशाल निवासी रसीदमई के कब्जे से 14 लीटर और करारी थाना पुलिस ने राजकुमार पुत्र मक्खनलाल निवासी इंदिरानगर करारी को गिरफ्तार कर 10 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग डेढ़ कुंतल महुआ लहन भी नष्ट कराया। पकडे़ गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.