अमरोहा, मार्च 21 -- अमरोहा, संवाददाता। नेशनल हाईवे-9 से संपर्क मार्गों के जरिए गांवों को जोड़ने की कवायद के बीच सैंतली मार्ग से ताज भट्ठे तक एक किमी लंबी नई सड़क के निर्माण को शासन ने 60.54 लाख रुपये से मंजूरी दी है। वहीं नारंगपुर-कालाखेड़ा मार्ग से बदौनिया के बीच करीब एक किमी लंबी नई सड़क को भी शासन ने 64.59 लाख रुपये की लागत से मंजूरी दी है। सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।जोया ब्लाक क्षेत्र के गांवों को नए संपर्क मार्गों के निर्माण के जरिए दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-9 से जोड़ने की कवायद की जा रही है। इसी कवायद में नेशनल हाईवे से सैंतली मार्ग वाया ताज भट्ठे तक एक किमी लंबी नई सड़क के निर्माण को शासन ने मंजूरी दी है। ग्रामीणों को खासकर बारिश के सीजन में इस मार्ग से आते-जाते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.