64 लाख से बदलेगी मंगलौर बस अड्डे की तस्वीर
रुडकी, मई 16 -- रुड़की, संवाददाता। मंगलौर रोडवेज बस अड्डे के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शनिवार को मंडलीय प्रबंधक सुरेश सिंह चौहान और एजीएम अमिता सैनी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। करीब 64 लाख रुपये की लागत से बस अड्डे का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। मंगलौर बस अड्डे पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यहां यात्रियों के लिए बिजली और पेयजल जैसी व्यवस्थाएं भी पर्याप्त नहीं थीं। बस अड्डे का भवन भी जर्जर हालत में पहुंच चुका था। इसके अलावा कर्मचारियों की कमी के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.