हापुड़, फरवरी 4 -- हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एनएच 9 पर बाइक सवार चावल व्यापारी के साथ हुई 64 लाख की लूट को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक बदमाशों को नहीं पकड़ सकी है। हालांकि पुलिस अफसरों का दावा है कि बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं और बहुत जल्द वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर कुछ संदिग्ध मिले हैं, जिनके बारे में पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। वहीं पुलिस अधिकारी वारदात का पर्दाफाश करने में लगी दस टीमों से पल पल की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। राजस्थान के जनपद सीकर के डाणी पाटन निवासी, हाल निवासी केशवपुरम दिल्ली निवासी राकेश यहां अपने पार्टनर वैभव के पास आए थे। हापुड़ की रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से उन्होंने 64 लाख रुपये निकाले और बाइक पर सवार होक...