हापुड़, फरवरी 1 -- पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एनएच 9 पर बाइक सवार चावाल व्यापारी से स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर 64 लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात का पर्दाफाश करने में लगी जनपद की आठ टीमों समेत मेरठ, बुलंदशहर, बागपत की टीमें भी दिन रात जुटी हैं। गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ में पुलिस टीमों ने डेरा डाल रखा है। हालांकि वारदात को हुए 36 घंटे हो चुके हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। वहीं बदमाशों ने जिस तरह सरेआम लूट की वारदात को अंजाम दिया था उससे सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खुल गई। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा। राजस्थान के सीकर निवासी राकेश राजपूत यहां अपने पार्टनर वैभव के पास आए थे। हापुड़ की रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से उन्होंने 64 लाख रुपये निकाले और बाइक पर सवार होक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.