देवरिया, मार्च 13 -- देवरिया,हिन्दुस्तान टीम पथरदेवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मलवाबर बनरही में गुरुवार को चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम दिव्या मित्तल व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा ने मुसहर समुदाय की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान का निर्देश दिया। चौपाल में 64 मुसहरों को आवासीय पट्टे का स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।कंपोजिट विद्यालय मलवाबर बनरही पर आयोजित चौपाल की शुरुआत छात्राओं की सरस्वती वंदना से हुआ। डीएम ने कहा कि जो लोग अभी तक सरकारी योजनाओं से वंचित हैं, उनके लिए जल्द ही विशेष कैंप लगाकर आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाए जाएंगे। सभी पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक मुसहर बस्ती के 74 परिवारों के सदस्यों का आधार कार्ड नहीं बन पाया है। इस पर डीएम ...